Stock Radar: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत ने मार्केट में शानदार उत्साह भरा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडिसेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक-एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 बुधवार को 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 24,484.05 और सेंसेक्स 1.13 फीसदी के उछाल के साथ 80,378.13 पर बंद हुआ। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड हाई से ये 6 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था।
