Get App

Stocks Crash: इन 5 कंपनियों के IPO ने मचाई थी धूम, अब स्टॉक्स 80% तक क्रैश; जानिए वजह

Stocks Crash: कभी बाजार की चर्चा में छाए रहे इन 5 IPO स्टॉक्स ने अब निवेशकों को झटका दिया है। PhysicsWallah से लेकर Ola Electric तक कई शेयर अपने उच्चतम स्तर से 40% से 80% तक टूट चुके हैं। जानिए गिरावट की बड़ी वजह।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 10:24 PM
Stocks Crash: इन 5 कंपनियों के IPO ने मचाई थी धूम, अब स्टॉक्स 80% तक क्रैश; जानिए वजह
ओला इलेक्ट्रिक अपने पीक लेवल से करीब 80% तक टूट चुका है।

Stocks Crash: पिछले एक से दो साल में जिन IPO को लेकर बाजार में जबरदस्त चर्चा थी, वही शेयर अब निवेशकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। ये कंपनियां अपने बिजनेस मॉडल को नए जमाने का बताती थीं। लेकिन, अब इनमें से कई बड़े नाम अपने उच्चतम स्तर से 40% से 80% तक टूटे नजर आए। ऊपरी स्तर पर खरीदारी करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

PhysicsWallah

फिजिक्सवाला का स्टॉक बुधवार को 1.65% फिसलकर 102.50 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर कभी 161.99 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया था। वहां से अब यह करीब 100 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। यानी टॉप पर खरीदने वाले निवेशकों को करीब 60 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हो रहा है।

सिर्फ तीन महीने में यह शेयर करीब 33% टूट चुका है। दिसंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 72.33% हिस्सेदारी है। FII के पास 12.4% और DII के पास 12.74% हिस्सेदारी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें