Get App

Stocks to BUY: गर्मी के सीजन में यह शेयर कराएगा कमाई? ब्रोकरेज ने 20% उछाल का दिया टारगेट

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म जियोजित इनवेस्टमेंट्स (Geojit Investments) ने कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया (Amber Enterprises India) के शेयरों को ‘BUY’ की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 9,156 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से इसमें करीब 20% तक की संभावित तेजी का अनुमान है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 5:25 PM
Stocks to BUY: गर्मी के सीजन में यह शेयर कराएगा कमाई? ब्रोकरेज ने 20% उछाल का दिया टारगेट
Stocks to BUY: अंबर एंटरप्राइजेज भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म जियोजित इनवेस्टमेंट्स (Geojit Investments) ने कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया (Amber Enterprises India) के शेयरों को ‘BUY’ की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 9,156 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से इसमें करीब 20% तक की संभावित तेजी का अनुमान है।

सोमवार, 23 फरवरी को NSE पर कंपनी के शेयर 1.3% की बढ़त के साथ 7,750 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

एयर कंडीशनर मार्केट में मजबूत पकड़

अंबर एंटरप्राइजेज भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) और ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर (ODM) कंपनी है। रूम एयर कंडीशनर (RAC) मैन्युफैक्चरिंग मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 27% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें