Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भारी बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कच्चे तेल में उबाल और अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले का भी मार्केट पर असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 18 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 633.29 प्वाइंट्स यानी 0.83% के उछाल के साथ 76,704.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 196.65 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 23,777.80 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
