Suzlon Energy Shares: विंड टर्बाईन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में फिसलकर रेड जोन में चले गए थे। हालांकि फिर तेजी लौटी और यह ग्रीन जोन में पहुंच गया। आज इसके नतीजे आने हैं तो ऐसे में निवेशकों का रुझान फिलहाल सुस्त दिख रहा है। आज BSE पर यह 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 55.07 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 53.50 रुपए के निचले स्तर और 55.45 रुपये के हाई तक पहुंच गया था। कंपनी आज चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून के नतीजे जारी करेगी।
