Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयर एक बार फिर से दबाव में है। बुधवार 27 सितंबर को कंपनी का शेयर करीब 3.5% गिरकर खुला। हुआ यह कि सुजलॉन एनर्जी के बड़े शेयरधारकों में से एक दिलीप सांघवी (Dilip Sanghavi) ने कंपनी के साथ अपना शेयरहोल्डिंग एग्रीमेंट तोड़ दिया है। दिलीप सांघवी सन फार्मा के मालिक है और उन्होंने 2015 में सुजलॉन एनर्जी में करीब 1,800 करोड़ रुपये लगाकर इस कंपनी को एक तरह से डूबने से बचाया था। अब इन्हीं दिलीप सांघवी ने कंपनी के साथ अपना शेयरहोल्डिंग एग्रीमेंट खत्म किया है। वह भी ऐसे समय में जब पिछले 6 महीने में सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 250% भागा है। इस साल मार्च में सुजलॉन एनर्जी का एक शेयर 7 रुपये में मिल रहा था, जो अब बढ़कर 24 रुपये 60 पैसे पर पहुंच गए। दिलीप सांघवी की खबर सुजलॉन एनर्जी के लिए कितना बड़ा झटका हो सकती है और ब्रोकरेज इस शेयर में किस भाव पर खरीदने या बेचने की सलाह दे रहे हैं, आइए इसे जानते हैं।
