टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कुछ योग्य कर्मचारियों को एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के तहत 30,831 ऑर्डिनरी शेयर आवंटित किए गए हैं। 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले इन शेयरों को 345 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया गया है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स ने बताता, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी की अलॉटमेंट कमिटी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 30,831 ऑर्डिनरी शेयरों को 345 रुपये के भाव पर योग्य कर्मचारियों को स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत आवंटन को मंजूरी दे दी है।"
