Get App

TCS के नतीजों से इस हफ्ते होगी रिजल्ट सीजन की शुरुआत, जानिए IT कंपनियों के नतीजों पर क्या है नुवामा की राय

नुवामा का कहना है कि दूसरी तिमाही में Infosys की CC ग्रोथ +1.8% रह सकती है। वहीं, HCL Tech की CC ग्रोथ +1.5% रह सकती है। TechM की CC ग्रोथ +0.9% रह सकती है। जबकि, TCS की CC ग्रोथ +0.2% रह सकती है। Wipro की +0.1% रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 6:23 PM
TCS के नतीजों से इस हफ्ते होगी रिजल्ट सीजन की शुरुआत, जानिए IT कंपनियों के नतीजों पर क्या है नुवामा की राय
नुवामा का कहना है कि INFOSYS 1–3% का रेवेन्यू ग्रोथ डाइडेंस दे सकता है। वहीं, HCL TECH 3–5% का रेवेन्यू ग्रोथ डाइडेंस दे सकता है

TCS results : इस हफ्ते Q2 नतीजों के सीजन की शुरुआत होगी। 9 अक्टूबर को TCS और टाटा एलेक्सी (TATA ELXSI) के नतीजे आएंगे। एचसीएल टेक के नतीजे 13 अक्टूबर को आने वाले हैं। वहीं, टेक महिंद्रा और पर्सिस्टेंट के नतीजे 14 अक्टूबर को आने वाले हैं। इन्फोसिस और एलटीआईएम के नतीजे 16 अक्तूबर को आएंगे। दूसरी तिमाही में IT सेक्टर से क्या उम्मीदें हैं इस नजर डालें तो ब्रोकरेज फर्म नुवामा का कहना है कि दूसरी तिमाही के नतीजों में स्टैबिलटी आने का अनुमान है। पहली तिमाही में इस सेक्टर के प्रदर्शन पर टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता का असर दिखा था। तिमाही दर तिमाही के आधार पर दूसरी तिमाही में आईटी कंपनियों की कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ (CC ग्रोथ) 0.5% से +6% के बीच रह सकती है। इंफोसिस, HCL टेक और टेक महिंद्रा से ठीठ-ठाक CC ग्रोथ की उम्मीद है।

IT सेक्टर: CC ग्रोथ का अनुमान

नुवामा का कहना है कि दूसरी तिमाही में Infosys की CC ग्रोथ +1.8% रह सकती है। वहीं, HCL Tech की CC ग्रोथ +1.5% रह सकती है। TechM की CC ग्रोथ +0.9% रह सकती है। जबकि, TCS की CC ग्रोथ +0.2% रह सकती है। Wipro की +0.1% रह सकती है।

इस अवधि में Coforge की CC ग्रोथ +6% रह सकती है। वहीं,  Persistent की CC ग्रोथ +3.7 रह सकती है। Hexaware की CC ग्रोथ +3.2 % रह सकती है। वहीं LTIM की CC ग्रोथ +1.9% रह सकती है। वहीं, वहीं Mphasis की CC ग्रोथ +1.3% रह सकती है।

IT सेक्टर के Q2 नतीजों पर नुवामा

IT सेक्टर के Q2 नतीजों पर नुवामा का कहना है कि मध्यम अवधि में टेक स्पेंडिंग में रिकवरी संभव है। आईटी कंपनियों के मार्जिन स्टेबल रह सकते हैं। सैलरी हाइक में देरी और कॉस्ट कंट्रोल से नतीजों का सपोर्ट मिल सकता है। इस सेक्टर में मजबूत डील इनफ्लो और रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बरकरार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें