देश के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में बुधवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेडिंग अस्थायी रूप से ठप हो गई। इस तकनीकी समस्या की वजह से ट्रेडर्स और निवेशक परेशान दिखाई दिए। MCX की वेबसाइट पर जारी एक मैसेज के मुताबिक, ट्रेडिंग के दोबारा सुबह 9:45 बजे तक शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन बाद में एक्सचेंज ने बाजार खुलने का समय बढ़ाकर 10:10 बजे कर दिया। बाद में ट्रेडिंग 10 बजकर 17 मिनट पर दोबारा शुरू हो सकी।
