Get App

Technical View: निफ्टी 1% की तेजी के साथ डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर बंद, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty पर राय देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार का मौजूदा रुझान तेजी का है। ट्रेडर्स के लिए 24,600 और 24,500 के स्तर प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बाजार इन स्तरों से ऊपर कारोबार कर रहा है, तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ये ऊपर की ओर, यह 24,850-25,000 तक पहुंच सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 6:03 PM
Technical View: निफ्टी 1% की तेजी के साथ डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर बंद, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Bank Nifty पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि अब इंडेक्स को 54,000 की ओर बढ़ने के लिए 53,250 जोन से ऊपर टिकना होगा। जबकि इसमें 53,250 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है

Technical View: आज कारोबारी सत्र के सेकंड हाफ में निफ्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इंडेक्स एक प्रतिशत की बढ़त के साथ डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। ये लगातार पांचवें दिन ऊपर की ओर बढ़ता हुआ नजर आया। इंडेक्स 24,700 के प्रमुख लक्ष्य तक पहुंच गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि इंडेक्स इस स्तर को बनाए रखने और 24,500 पर सपोर्ट के साथ आरबीआई पॉलिसी के बाद कंसोलिडेट करने में कामयाब होता है, तो इसमें अगला लक्ष्य 25,000 का हो सकता है। जबकि इसमें अहम सपोर्ट 24,000 पर नजर आ रहा है। निफ्टी ऊपर खुलने के बाद 24,500 के नीचे के दायरे में कारोबार करता रहा। दोपहर के कारोबार में इसमें मजबूती आई। यह दिन के निचले स्तर से 500 अंक से अधिक उछलकर सेकंड हाफ में 24,858 के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इंडेक्स कारोबार के आखिर में 241 अंक या 0.98 प्रतिशत ऊपर 24,708 पर बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो और एक स्मॉल अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। यह अस्थिरता के बीच निचले स्तर पर खरीदारी का आकर्षण होने का सुझाव दे रहा है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की कल के लिए निफ्टी पर राय

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का मानना ​​है कि बाजार का मौजूदा रुझान तेजी का है। उनके अनुसार, ट्रेडर्स के लिए 24,600 और 24,500 के स्तर प्रमुख सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, "जब तक बाजार इन स्तरों से ऊपर कारोबार कर रहा है, तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ये ऊपर की ओर, यह 24,850-25,000 तक पहुंच सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें