भारत की ग्रोथ स्टोरी दमदार है। भारतीय बाजारों में FIIs जल्द वापस लौटेंगे। भारत की इकोनॉमी अच्छी रफ्तार से ग्रोथ कर रही है। भारत की इकोनॉमी घरेलू कंजम्पशन पर चल रही है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC- आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से खास बातचीत में अबेकस एसेट के सुनील सिंघानिया (Sunil Singhania, founder of Abakkus Asset) ने ऐसा कहा। सुनील ने आगे कहा कि शेयर बाजार में कोई बबल नहीं बन रहा है। बाजार में कुछ शेयरों के वैल्युएशन सस्ते हैं जबकि कुछ शेयरों के वैल्युएशन महंगे हैं। अपनी बातचीत में उन्होंने फाइनेंशियल, सीमेंट, इंफ्रा, IT पर बुलिश नजरिया रखा।
