Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

Maruti Suzuki पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 250 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 390 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 12:18 PM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई
Texmaco Rail पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इंफोसिस, HUL और रिलायंस जैसे दिग्गजों ने बाजार पर दबाव बनाया। निफ्टी करीब 2 सौ प्वाइंट फिसल गया। इसके साथ ही बीएसई का सेंसेक्स में भी 675 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं बैंक शेयरों में भी ऊपरी स्तरों से दबाव बना। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने मारुति सुजुकी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने श्रीराम फाइनेंस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने डिवीज लैब्स पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने टेक्समैको रेल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti Suzuki

प्रशांत सावंत ने Maruti Suzuki के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 250 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 390 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Shriram Finance Future

चंदन तापड़िया ने Shriram Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Shriram Finance में 1858 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1810 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें