Get App

Timex Group India का शेयर 6% लुढ़का, हिस्सेदारी बिक्री की खबर से तगड़ी बिकवाली

Timex Group India Share Price: टाइमैक्स ग्रुप लग्जरी वॉचेस BV कंपनी में OFS के जरिए 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। कोटक सिक्योरिटीज को इस ट्रांजेक्शन के लिए सेलर का ब्रोकर नियुक्त किया गया है। ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में प्रमोटर के पास अतिरिक्त 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है

Ritika Singhअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 4:40 PM
Timex Group India का शेयर 6% लुढ़का, हिस्सेदारी बिक्री की खबर से तगड़ी बिकवाली
इस बिक्री में Timex Group India के 45.09 लाख इक्विटी शेयर शामिल होंगे।

फेमस वॉचमेकर टाइमैक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 29 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई। BSE पर शेयर 316.60 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 329.50 रुपये पर सेटल हुआ। बिकवाली की वजह है कि कंपनी की प्रमोटर टाइमैक्स ग्रुप लग्जरी वॉचेस BV ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह बिक्री 29 और 30 दिसंबर को हो रही है।

इस बिक्री में 45.09 लाख इक्विटी शेयर शामिल होंगे। 30 सितंबर 2025 तक ये शेयर कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 4.47 प्रतिशत थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि OFS ₹275 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर आएगा। यह ऑफर 29 दिसंबर को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। रिटेल निवेशक और पात्र नॉन-रिटेल पार्टिसिपेंट 30 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं।

OFS के तहत ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में प्रमोटर के पास अतिरिक्त 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है। इससे कुल बिक्री कंपनी की इक्विटी का लगभग 8.94 प्रतिशत हो सकती है। कोटक सिक्योरिटीज को इस ट्रांजेक्शन के लिए सेलर का ब्रोकर नियुक्त किया गया है। टाइमैक्स ग्रुप इंडिया ने कहा कि OFS कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के नियमों के अनुसार BSE पर एक अलग विंडो के जरिए रहेगा।

Timex Group India शेयर 2 साल में 98 प्रतिशत उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें