Get App

Top IPOs in 2022: इन कंपनियों की लिस्टिंग ने जमकर दिया मुनाफा, 8 गुना से ज्यादा बढ़ी निवेशकों की वेल्थ

Top IPOs in 2022: इस साल मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव रहा और इसका असर लिस्टिंग कंपनियों के परफॉरमेंस पर भी दिखा। लिस्टेड कंपनियों में से कुछ ने जमकर कमाई कराई तो कुछ में निवेशक बहुत घाटे में है। सबसे अधिक मुनाफा देने वाली इस साल लिस्टेड टॉप-5 कंपनियों की बात करें तो निवेशकों की पूंजी इनमें 6-8 गुना बढ़ चुकी है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 24, 2022 पर 3:28 PM
Top IPOs in 2022: इन कंपनियों की लिस्टिंग ने जमकर दिया मुनाफा, 8 गुना से ज्यादा बढ़ी निवेशकों की वेल्थ
इस साल का सबसे शानदार आईपीओ रचना इंफ्रास्ट्रक्चर का साबित हुआ। इस कंपनी में आईपीओ निवेशकों की पूंजी आठ गुना से अधिक बढ़ चुकी है

Top IPOs in 2022: इस साल मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव रहा और इसका असर लिस्टिंग कंपनियों के परफॉरमेंस पर भी दिखा। लिस्टेड कंपनियों में से कुछ ने जमकर कमाई कराई तो कुछ में निवेशक बहुत घाटे में है। कमाई के लिहाज से बात करें तो इस साल का सबसे शानदार आईपीओ रचना इंफ्रास्ट्रक्चर का साबित हुआ। इस कंपनी में आईपीओ निवेशकों की पूंजी आठ गुना से अधिक बढ़ चुकी है। सबसे अधिक मुनाफा देने वाली इस साल लिस्टेड टॉप-5 कंपनियों की बात करें तो निवेशकों की पूंजी इनमें 6-8 गुना बढ़ चुकी है। यहां सबसे अधिक मुनाफा देने वाली इस साल लिस्टेड कंपनियों की डिटेल्स दी जा रही है।

Rachana Infrastructure

इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी रचना इंफ्रा के शेयर इस साल 10 जून को एनएसई एसएमई पर लिस्ट हुए थे। इसके शेयर निवेशकों को 135 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और अब यह 1102.40 रुपये के भाव पर पहुंच गया है यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 716.59 फीसदी बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें