Get App

Mamaearth IPO साल 2023 के बुरे इश्यू में शुमार, लेकिन इस कारण एक्सपर्ट्स को नहीं हुआ आश्चर्य

मामाअर्थ (Mamaearth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) की मार्केट में एंट्री कुछ खास नहीं रही। मंगलवार 7 नवंबर यानी लिस्टिंग के दिन यह महज 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस प्रकार होनासा कंज्यूमर का आईपीओ इस साल के सबसे बुरे आईपीओ में शुमार हो गया। इसके परफॉरमेंस को लेकर एनालिस्ट्स बहुत चकित नहीं हैं तो इसकी भी कुछ वजहें हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 08, 2023 पर 11:21 AM
Mamaearth IPO साल 2023 के बुरे इश्यू में शुमार, लेकिन इस कारण एक्सपर्ट्स को नहीं हुआ आश्चर्य
Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer के स्टॉक मार्केट परफॉरमेंस को लेकर एनालिस्ट्स बहुत चकित नहीं हुए। इसका 10 हजार करोड़ रुपये का वैल्यूएशन एनालिस्ट्स को काफी हाई लग रहा है।

मामाअर्थ (Mamaearth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) की मार्केट में एंट्री कुछ खास नहीं रही। मंगलवार 7 नवंबर यानी लिस्टिंग के दिन यह महज 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस प्रकार होनासा कंज्यूमर का आईपीओ इस साल के सबसे बुरे आईपीओ में शुमार हो गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और आखिरी दिन ही जाकर यह पूरा भर पाया था। हालांकि इसके आईपीओ के फीके सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग के दिन के परफॉरमेंस को लेकर एनालिस्ट्स बहुत चकित नहीं हुए तो इसकी भी कुछ वजहें हैं।

इस साल के सबसे बेहतर और खराब परफॉरमेंस वाले IPO

मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के आईपीओ की लिस्टिंग इस साल के सबसे खराब में शुमार रही क्योंकि इसने पहले दिन 10 फीसदी से भी कम रिटर्न दिया। वहीं इस साल के सबसे कमजोर एंट्री वाले आईपीओ की बात करें तो एवलॉन टेक इस मामले में टॉप पर है। यह 18 अप्रैल 2023 को लिस्ट हुआ था और पहले दिन करीब 9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसका 865 करोड़ रुपये का आईपीओ 2.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Mamaearth Listing: लिस्टिंग ने किया निराश, नहीं बना पैसा, अब क्या करें निवेशक?

सबसे चौंकाने वाली एंट्री तो कैडिला फार्मा के आईआरएम एनर्जी की रही। इसका आईपीओ 27.05 गुना सब्सक्राइब हुआ था लेकिन एंट्री के दिन यह 6 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं इस साल सबसे बेहतर परफॉरमेंस आईडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का रही जो पहले दिन करीब 93 फीसदी प्रीमियम पर बंद हुआ। इसके 567 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरआल 106.06 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें