Top trading picks:बाजार के लिए वर्तमान हफ्ता ऐतिहासिक रहा है। इस हफ्ते बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स बहुप्रतीक्षित मनोवैज्ञानिक लेवल 20000 अंक के बहुत करीब पहुंच गया। हमने पिछले कई हफ्तों से बैंक, टेकनोलॉजी, इंजीनियरिंग, तेल-गैस और एफएमसीजी शेयरों में सेक्टर और स्टॉक रोटेशन देखा है। जिसके चलते बाजार में मार्च के निचले स्तर से लगभग 3000 अंकों की इस शानदार रैली देखने को मिली है। निफ्टी 50 इंडेक्स ने डेली, वीकली और मंथली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। निफ्टी में हम लगातार चौथे महीने हायर हाई, हायर लो बनते देख रहे हैं।
