Get App

Market cues : 22900 का सपोर्ट टूटने पर 22700–22500 तक बढ़ सकती है गिरवाट, इन लेवल्स पर रहे नजर

Trade setup for today : Nifty 50 के लिए 22,900 के लेवल पर तत्काल और अहम सपोर्ट है। अगले कुछ सेशंस में हमें इस पर नजर रखनी होगी। क्योंकि इस लेवल से नीचे की कोई भी गिरावट निफ्टी को 22,700–22,500 की ओर नीचे ले जाने की संभावना को बढ़ा सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 9:12 AM
Market cues : 22900 का सपोर्ट टूटने पर 22700–22500 तक बढ़ सकती है गिरवाट, इन लेवल्स पर रहे नजर
Trade Setup : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX गुरुवार को 21.79 प्रतिशत बढ़कर 22.80 पर पहुंच गया जो 9 मार्च के बाद का सबसे ऊंचा क्लोजिंग लेवल है

Trade setup for today : 19 मार्च को Nifty में 3.26 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। एक बड़े 'गैप-डाउन'ओपनिंग के बाद, पिछले 21 महीनों में यह इसकी सबसे बड़ी एक-दिनी गिरावट थी। यह गिरावट ग्लोबल बाजारों में आई गिरावट के मुताबिक ही थी,जो फेडरल रिज़र्व के कड़े रुख (hawkish stance) के कारण हुई थी। फेडरल रिज़र्व ने महंगाई और आर्थिक विकास से जुड़ी चिंताओं के बीच यह रुख अपनाया है। इसके अलावा,ईरान युद्ध के तेज़ होने के कारण तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी भी इस गिरावट का एक कारण रही।

तकनीकी रूप से देखें तो लोअर टॉप–लोअर बॉटम'(lower top–lower bottom)का ढांचा अभी भी बरकरार है। मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुक रहे हैं और 'मोमेंटम इंडिकेटर्स' सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 22,900 के स्तर पर मौजूद तत्काल और अहम सपोर्ट पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है। अगर इस स्तर से नीचे कोई गिरावट आती है तो Nifty के 22,700–22,500 के स्तर की ओर और नीचे जाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि,ऊपर की ओर बढ़ने पर 23,200 का स्तर एक तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है,जिसके बाद 23,500 (जो कि गोल्डन रेश्यो लेवल है) पर अगला रेजिस्टेंस हो सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें