Trade setup: 22 जून को बाजार की लगातार दो दिनों की तेजी थम गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी दिन में बाजार करीब 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर कड़े रवैये के संकेत के चलते कल के कारोबार में अधिकांश सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली। जिससे सेंटीमेंट खराब हुआ। बीएसई सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 63239 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 86 अंक गिरकर 18771 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली स्केल पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। फिर भी ये 18700 के सपोर्ट को बचाने में कामयाब रहा। इंट्राडे में, बीएसई सेंसेक्स एक नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 फिर से अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर के बहुत करीब पहुंच गया, लेकिन इस सप्ताह यह तीसरी बार इसको पार करने में विफल रहा।
