Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17400 और फिर 17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 8:31 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,735 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,628 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,025 फिर 17,207 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

यूक्रेन-रशिया के बीच बढ़ रह तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और यूएस फेड की तरफ से होने वाले संभावित रेट हाइक ने 14 फरवरी को लगातार दूसरे दिन बाजार का मूड खराब कर दिया। कल के कारोबार में बाजार 3 फीसदी टूट गया जो 12 अप्रैल 2021 के बाद आई सबसे बड़ी 2 दिन की गिरावट थी। कल के कारोबार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली थी। BSE Sensex कल 1,747 अंक गिरकर 56,406 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 532 अंक गिरकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बड़ी बियरिश कैंडल बनाई थी जो बाजार में आगे दबाव बनें रहने का संकेत है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल के कारोबार में डेली चार्ट पर गैप डाउन ओपनिंग के साथ एक लॉन्ग बियर कैंडल बनता दिखा। टेक्निकली इस पैटर्न से एक लोअर टॉप से तेज ट्रेंड आधारित गिरावट के शुरू होने के संकेत हो सकते हैं। ये अच्छा संकेत नहीं है। आगे हमें अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है।

नागराज शेट्टी की राय है कि अगले कुछ हफ्तों में नीचे की तरफ निफ्टी 16,500 और 16,200 का स्तर दिखा सकता है। अगर बाजार में कोई पुल बैक रैली आती भी है तो निफ्टी के लिए 16,950-17,000 के स्तर पर अहम रजिस्टेंस है।

कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा। Nifty Midcap 100 इंडेक्स कल 4 फीसदी टूटा था। वहीं, Nifty Smallcap इंडेक्स 4.4 फीसदी टूटा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें