Trade Spotlight : मार्केट एक्सपर्ट्स की ट्रेडरों को इस समय सावधानी बरतने की सलाह है। उनका कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर एक बियरिश शूटिंग स्टार और एक डबल टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न के गठन के बाद 5 फरवरी को एक बियरिश कैंडलस्टिक फॉर्मेशन हुआ है। इसके देखते हुए ट्रेडर्स को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका कहना है कि अब अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 22,126 के अपने रिकॉर्ड हाई को पार कर लेता है तभी इनमें नई तेजी आएगी। तब तक निफ्टी 21,500 के सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन के मोड में रहेगा। ऐसा लगता है कि बैंक निफ्टी 8 फरवरी को होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले सतर्क नजरिया बनाए रखेगा।
