Get App

Trading Plan : लॉन्ग सौदों में बने रहें, 25500 के ऊपर निफ्टी के लिए खुलेगा 25800 का रास्ता, बैंक निफ्टी का पड़ाव अब ऑलटाइम हाई

Trading Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह से चर्चा की थी कि संकेत अच्छे हैं। PM Modi का ट्वीट बड़ा पॉजिटिव था। निफ्टी के 25,250 पार होने के बाद लॉन्ग जोड़ने की बात की थी। आज बैंक निफ्टी ने वापस लीडरशिप ली है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रौनक लौटी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 3:17 PM
Trading Plan : लॉन्ग सौदों में बने रहें, 25500 के ऊपर निफ्टी के लिए खुलेगा 25800 का रास्ता, बैंक निफ्टी का पड़ाव अब ऑलटाइम हाई
बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कह कि लॉन्ग सौदों में बने रहें। 56,800 के ऊपर तेजी बढ़ सकती है

Trading Plan : PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच एक फोन कॉल से बाजार का सेंटिमेंट सुधारा है। निफ्टी 100 अंको से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी 22 सितंबर के बाद 25300 के पार जाता दिखा है। बैंक निफ्टी तो 500 अंकों के उछाल के साथ आउटपरफॉर्म कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी है। PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट चढ़े हैं। SBI दो परसेंट से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर गुड्स शेयर भी चढ़े हैं। लेकिन मेटल्स में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। यह इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद ऑटो एंसिलरी का जोश हाई है। सोना BLW करीब दो परसेंट चढ़ा है। साथ ही अच्छे बिजनेस अपडेट से SBI लाइफ भी चला है। वहीं डाबर और SRF में खरीदारी देखने के मिल रही है। भारतीय CDMO कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। US सीनेट ने BIOSECURE ACT को मंजूरी दे दी है। इससे चीन के CDMO कंपनियों पर अंकुश लगेगा। DIVIS में 5 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। NEULAND, पीरामल फार्मा और सिंजीन भी 2 से 3 परसेंट ऊपर हैं।

उम्मीद से बेहतर Q2 नतीजों के बाद TCS में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली है। शेयर करीब एक परसेंट नीचे है। वही TCS के AI और डेटा सेंटर में एक बिलियन डॉलर निवेश के एलान से टाटा कम्युकेशंस जोश में है। ये शेयर करीब 11% उछला है।

अब क्या हो रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें