Get App

ट्रंप की नीतियां और दूसरी तिमाही के नतीजे भारतीय बाजारों में FIIs की वापसी करेंगे तय

इक्विटी के महंगे वैल्यूएशन के साथ-साथ घरेलू बाजार से विदेशी निवेशकों की निकासी तथा दूसरी तिमाही की कमजोर नतीजों ने बेंचमार्क इंडेक्सों में तेज गिरावट ट्रिगर किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 5:14 PM
ट्रंप की नीतियां और दूसरी तिमाही के नतीजे भारतीय बाजारों में FIIs की वापसी करेंगे तय
ट्राकॉम स्टॉक ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पार्थिव शाह ने कहा कि ट्रम्प द्वारा टैरिफ या संरक्षणवाद पर कोई भी आक्रामक कदम ग्लोबल फंडों को उभरते बाजारों की इक्विटी जैसी जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों से दूर छिटका सकता है

भारत में शेयर बाज़ारों में पिछले दो महीनों से मंदी देखने को मिल रही है। दूसरी तिमाही के नतीजों में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली के कारण बाजार में कमजोरी आई है। 27 सितंबर को शिखर पर पहुंचने के बाद से कई सेक्टरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। तब से अब तक बाजार 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

इस बीच, 18 नवंबर को एफआईआई और घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) के आंकड़ों से एफआईआई द्वारा बिकवाली में कमी तथा डीआईआई द्वारा लगातार खरीदारी का संकेत मिला है। इससे निवेशकों के सेंटीमेंट में कुछ सुधार हुआ है। सोमवार को एफआईआई ने 1,403 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ये बिकवाली अक्टूबर की शुरुआत से अब तक की औसत दैनिक बिक्री 3,800 करोड़ रुपये से काफी कम है। हालांकि, यह राहत कुछ ही समय के लिए ही रही क्योंकि मंगलवार को एफआईआई की बिकवाली फिर से बढ़ गई और यह 3,411.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग अजीत मिश्रा का कहना है कि ज्यादा भरोसेमंद रुझान के लिए, इस गति को एक या दो हफ्ते तक बनाए रखने की जरूरत है। इस बीच, डीआईआई लगातार खरीदारी करते हुए बजार को मजबूत सपोर्ट दे रहे हैं। हालांकि, एफआईआई की भागीदारी भी उतनी ही अहम है,खासकर बाजार के सेंटीमेंट के बूस्ट करने के लिए।"

भारतीय इक्विटी से एफआईआई की निकासी संयोग से बिटकॉइन में अभूतपूर्व तेजी के साथ हुई है। इस साल बिटकॉइन का भाव दोगुना से भी अधिक हो गया है। क्रिप्टोकरेंसी पिछली अखिरी ट्रेंडिंग 92,104 डॉलर पर हुई थी, जबकि एक दिन पहले यह 94,078 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें