सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठालवे, निर्मल बंग के नीरव छेड़ा और SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला हो रहा है। विरल छेड़ा इस खेल में पहली बार जुड़ रहे हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 8.76% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 5.66% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.72% का रिटर्न दिया।
