Get App

Vedanta का बिग प्लान, डिविडेंड के बाद अब ₹3400 करोड़ जुटाने का ऐलान

Vedanta News: अनिल अग्रवाल की मेटल और माइनिंग कंपनी वेदांता (Vedanta) नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) को जारी कर 3400 करोड़ रुपये जुटाएगी। एक दिन पहले इसने वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी की जानकारी दी थी। वेदांता ने डिविडेंड और फंड जुटाने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब इसकी कर्ज चुकाने की डेडलाइन करीब आ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 4:05 PM
Vedanta का बिग प्लान, डिविडेंड के बाद अब ₹3400 करोड़ जुटाने का ऐलान
Vedanta की योजना 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.4 लाख NCD जारी करने की है।

Vedanta News: अनिल अग्रवाल की मेटल और माइनिंग कंपनी वेदांता (Vedanta) नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) को जारी कर 3400 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसे कंपनी की मंजूरी मिल चुकी है। एक्सचेंज फाइलिंग में मुहैया कराई की गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.4 लाख NCD जारी करने की है। यह नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर सिक्योर्ड, अनरेटेड, अनलिस्टेड और रिडीमेबल होगा। इसे एक या एक से अधिक किश्तों में जारी किया जा सकता है। नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं जिन्हें एक खास अवधि ौर ब्याज दर पर जारी किया जाता है। इसे शेयरों में नहीं बदला जा सकता है और कंपनियां इसे इसलिए जारी करती हैं क्योंकि बिना अपनी हिस्सेदारी हल्की किए इसके जरिए फंड जुटाया जा सकता है।

एक दिन पहले डिविडेंड का किया था ऐलान

वेदांता ने आज NCD के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी की जानकारी दी है। एक दिन पहले इसने वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी की जानकारी दी थी। कंपनी 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटेगी। इस पर कंपनी 4089 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक वेदांता पीएलसी की इसमें 63.71 फीसदी हिस्सेदारी है और इसे 2065 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा। वेदांता सिर्फ डिविडेंड ही नहीं बांटेगी बल्कि इसे डिविडेंड मिलेगा भी क्योंकि इसकी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक में 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है और इससे वेदांता को 1645 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें