Vodafone Idea Retail Investors: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea Ltd. में अब सरकार सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएगी, क्योंकि कंपनी ने अपने स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है। इस प्रक्रिया के बाद सरकार की हिस्सेदारी 48.99% हो जाएगी, जो पहले 22.6% थी।
