Get App

Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया के शेयर 5% उछले, जनवरी में ग्राहकों के छोड़ने की रफ्तार हुई कम

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 20 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 5.5% प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सब्सक्राइबर बेस में गिरावट की रफ्तार कम होने की खबर के बाद आई। दोपहर 1.30 बजे के करीब, वोडाफोन आइडिया के शेयर 5.59% चढ़कर 9.44 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 2:12 PM
Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया के शेयर 5% उछले, जनवरी में ग्राहकों के छोड़ने की रफ्तार हुई कम
Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 20 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 5.5% प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सब्सक्राइबर बेस में गिरावट की रफ्तार कम होने की खबर के बाद आई। दोपहर 1.30 बजे के करीब, वोडाफोन आइडिया के शेयर 5.59% चढ़कर 9.44 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। इस दौरान निफ्टी 50 भी करीब 1% की तेजी के साथ 23,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जनवरी में कम हुई ग्राहक संख्या में गिरावट

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक दिन पहले जनवरी 2026 के आंकड़े जारी किए, जिसमें कंपनी के सब्सक्राइबर लॉस में कमी दर्ज की गई। जनवरी 2026 में वोडाफोन आइडिया ने 4,11,337 मोबाइल ग्राहक गंवाए, जिससे उसका कुल यूजर बेस घटकर 19.83 करोड़ रह गया।

इसके मुकाबले दिसंबर 2025 में कंपनी ने 9,40,731 ग्राहक गंवाए थे। यानी ग्राहकों की संख्या में गिरावट की रफ्तार लगभग आधी हो गई है, जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें