Voda Idea Share Price, Voda Idea Q1 Results: वित्तीय दबावों से जूझ रही वोडा आइडिया (Voda Idea) के शेयरों में भी आज भारी दबाव दिखा। इसके शेयरों में यह दबाव कंपनी के वित्तीय सेहत में और गिरावट के चलते रही। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2023 में इस टेलीकॉम कंपनी का शुद्ध घाटा 7 फीसदी उछलकर 7840 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 3 फीसदी से अधिक टूटकर 7.76 रुपये तक आ गए थे। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 2.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 7.82 रुपये पर बंद हुआ। इसका फुल मार्केट कैप 38,067.52 करोड़ रुपये है।
