Get App

Warren Buffet ने कहा था, "कभी नाई से नहीं पूछें कि आपको बाल कटाना चाहिए या नहीं"

92 साल के Warren Buffett का हमेशा से यह मानना रहा है कि जब बात इनवेस्टमेंट की हो तो एक्सपर्ट्स और एजेंट्स के अपने इंटरेस्ट होते हैं। इसलिए हमेशा इनवेस्टमेंट को निवेश से जुड़ा रिसर्च खुद करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 1:58 PM
Warren Buffet ने कहा था, "कभी नाई से नहीं पूछें कि आपको बाल कटाना चाहिए या नहीं"
Berkshire Hathway के चेयरमैन ने कहा था कि अगर आप कोई शेयर, घर या या किसी बिजनेस में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं तो आपको खुद इस बारे में रिसर्च करनी चाहिए।

Warren Buffett हमेशा निवेशकों को बुनियादी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। दुनिया के इस दिग्गज इनवेस्टर्स की बातों को निवेशक बहुत ध्यान से सुनते हैं। इसकी वजह यह है कि शेयरों में निवेश से उन्होंने अकूत दौलत कमाई है।

बफे ने 1994 में Berkshire Hathway की 1994 की एनुअल मीटिंग में कहा था, "नाई से आपको नहीं पूछना चाहिए कि आपको बाल कटाने की जरूरत है या नहीं।" उनकी इस सलाह की आज भी बहुत चर्चा होती है। उनकी यह सलाह 28 साल बाद भी शेयरों के इनवेस्टर्स के लिए बहुत मायने रखती है।

92 साल के दुनिया के इस सबसे बड़े निवेशक का हमेशा से यह मानना रहा है कि जब बात इनवेस्टमेंट की हो तो एक्सपर्ट्स और एजेंट्स के अपने इंटरेस्ट होते हैं। इसलिए हमेशा इनवेस्टमेंट को निवेश से जुड़ा रिसर्च खुद करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : केंद्र में 10 लाख खाली सरकारी पदों को भरने के लिए जल्द अभियान शुरू करेंगे मंत्रालय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें