Get App

Manappuram Finance के शेयरों में गिरावट क्यों? ED के चलते तीन दिन में आया 21% नीचे

Manappuram Finance Share Price: गोल्ड लोन (Gold Loan) कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयरों में आज 14 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। तीन दिन में यह 21 फीसदी से अधिक टूट चुका है। इसके शेयरों में गिरावट का ईडी कनेक्शन है। जानिए क्या है यह कनेक्शन और टेक्निकल चार्ट पर इसके शेयर कहां हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 05, 2023 पर 4:44 PM
Manappuram Finance के शेयरों में गिरावट क्यों? ED के चलते तीन दिन में आया 21% नीचे
ईडी के छापे ने निवेशकों की घबराहट बढ़ा दी और वे धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे और इसके चलते तीन दिन में ही Manappuram Finance 21 फीसदी से अधिक फिसल गया।

Manappuram Finance Share Price: गोल्ड लोन (Gold Loan) कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयरों में आज 14 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। इसके शेयरों में गिरावट का ईडी कनेक्शन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने केरल के त्रिशूर में मणप्पुरम फाइनेंस और इसके एमडी वीपी नंदकुमार के छह ठिकानों पर छापा मारा है और छापेमारी के बाद ईडी ने 143 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आम लोगों से अवैध तरीके से जुटाए गए पैसों के मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच में ईडी यह छापेमारी बुधवार को थी। इसके चलते मणप्पुरम फाइनेंस तीन दिनों में 21 फीसदी टूट चुका है। आज बीएसई पर यह 11.45% की गिरावट के साथ 105.60 रुपये (Manappuram Finance Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 102.20 रुपये तक आ गया था।

जांच में क्या पाया ED ने

ईडी ने कंपनी के एमडी पर मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया है। ईडी के मुताबिक गलत तरीके से मणप्पुरम फाइनेंस के एमडी ने जो पैसे जुटाए थे, उसे डाइवर्ट किया और फिर उसे अपने नाम, अपनी पत्नी-बच्चों के नाम पर अचल संपत्ति और कंपनी के शेयरो में निवेश किया। ऐसे में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ईडी ने नंदकुमार की 143 करोड़ की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। इसमें आठ बैंक खातों में जमा और मणप्पुरम फाइनेंस समेत लिस्टेड शेयरों में निवेश भी शामिल है।

Multibagger Stock: ₹5 से सस्ता शेयर अब ₹600 के करीब, इस प्रिंटर कंपनी से अब भी शानदार मुनाफा प्रिंट करने का गोल्डेन चांस

तीन दिन में 21% फिसल चुका है Manappuram Finance

सब समाचार

+ और भी पढ़ें