Get App

Sensex-Nifty Big Fall: 8 बड़ी वजह, Budget के एक कारोबारी दिन पहले 600 प्वाइंट्स टूट गया सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Why Share Market Fall: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) रविवार 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। चूंकि बजट पेश हो रहा है तो रविवार होने के बावजूद उस दिन स्टॉक मार्केट खुला रहेगा। बजट पेश होने के एक कारोबारी दिन पहले आज मार्केट में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की गिरावट आई तो निफ्टी 50 भी 25225 के नीचे आ गया। जानिए इस गिरावट की वजह और एक्सपर्ट का क्या कहना है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 1:00 PM
Sensex-Nifty Big Fall: 8 बड़ी वजह, Budget के एक कारोबारी दिन पहले 600 प्वाइंट्स टूट गया सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम
Sensex-Nifty Fall: बजट पेश होने के एक दिन पहले आज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए।

Why Market Fall: अगले वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश होने से एक कारोबारी दिन पहले आज मार्केट में हाहाकार मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार तीन दिनों की रैली के बाद फिसल गए। कमजोर वैश्विक संकेतों और बजट से पहले सतर्क रुझानों के साथ-साथ आईटी और मेटल स्टॉक्स में बिकवाली ने इन पर काफी दबाव बनाया। सेंसेक्स फिलहाल 0.44% की गिरावट के साथ 82,200.94 और निफ्टी 0.48% की फिसलन के साथ 25,296.20 पर है। हालांकि इंट्रा-डे में सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग 82,566.37 से 625.34 प्वाइंट्स टूटकर 81,941.03 और निफ्टी 50 भी 199.95 प्वाइंट्स गिरकर 25,218.95 तक आ गया था। सेंसेक्स पर फिलहाल 11 स्टॉक्स और निफ्टी 50 पर 22 स्टॉक्स ग्रीन हैं। सेंसेक्स पर एसबीआई, बीईएल और एक्सिस बैंक टॉप गेनर हैं तो टाटा स्टील, इंफोसिस और एचसीएलटेक ने सबसे अधिक दबाव बनाया है।

Why Sensex-Nifty Fall: इन 8 वजहों से मार्केट धड़ाम

मेटल स्टॉक्स की मुनाफावसूली: मार्केट को आज सबसे तगड़ा शॉक मेटल शेयरों ने दिया और निफ्टी मेटल इंडेक्स 4% तक टूट गया। बेस मेटल की ऊंची कीमतों के दम पर पिछले तीन कारोबारी दिनों से यह ऊपर ही चढ़ रहा था। केसीएम ट्रेड के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर का कहना है कि अमेरिकी फेड के अगले प्रमुख के सख्त होने की अटकलों, डॉलर की मजबूती और ओवरबॉट होने की स्थिति ने मेटल की कीमतों पर दबाव बनाया।

विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली: बुधवार को बिकवाली से अधिक खरीदारी के बाद जब गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने फिर से खरीदारी से अधिक बिकवाली की तो निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित हुआ। इस साल जनवरी में सिर्फ 2 जनवरी और 28 जनवरी को ही विदेशी निवेशकों ने नेट बाइंग की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें