Get App

शेयर बाजार में इन 10 वजहों से बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक क्रैश, निफ्टी लुढ़ककर 24500 पर आया

Stock Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 जून को तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों, क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 798 अंक टूटकर 80,575.09 के स्तर तक आ गया। वहीं निफ्टी करीब 214 अंकों का गोता लगाकर 24,502 के स्तर पर पहुंच गया

Vikrant singhअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 2:23 PM
शेयर बाजार में इन 10 वजहों से बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक क्रैश, निफ्टी लुढ़ककर 24500 पर आया
Stock Market Falls: भारतीय रिजर्व बैंक के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक से पहले निवेशक सतर्क नजर आए

Stock Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 जून को तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों, क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 798 अंक टूटकर 80,575.09 के स्तर तक आ गया। वहीं निफ्टी करीब 214 अंकों का गोता लगाकर 24,502 के स्तर पर पहुंच गया। सबसे अधिक गिरावट पावर, कैपिटल गुड्स और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी पर कोल इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति जैसे दिग्गज शेयरों में 2% तक की गिरावट देखी गई।

जानिए शेयर बाजार में आज गिरावट की 10 बड़ी वजहें-

1. विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार से पैसे निकाला जारी रखा है। एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें