Get App

आरबीआई से कंप्लायंस सर्टिफिकेट मिलने के बाद रीकंस्ट्रक्शन स्कीम से होंगे बाहर- Yes Bank

डिपॉजिटरीज की ऑटोमेटेट सिस्टम के जरिए 12 मार्च 2023 को इन शेयरों का लॉकइन पीरियड स्वत: ही समाप्त घोषित कर दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2022 पर 10:33 AM
आरबीआई से कंप्लायंस सर्टिफिकेट मिलने के बाद रीकंस्ट्रक्शन स्कीम से होंगे बाहर- Yes Bank
23 सितंबर को यस बैंक ने कहा है कि वह रीकंस्ट्रक्शन स्कीम 2022 से 3 साल का लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद निकल जाएगा।

यस बैंक ने शुक्रवार को बताया है कि उसने 15 जुलाई 2022 को अपने किए गए उस ऐलान में संशोधन किया है जिसमें कहा गया था कि वह (यस बैंक) आरबीआई से क्लियरिफिकेशन मिलने के बाद रीकंस्ट्रक्शन स्कीम 2020 से बाहर हो जाएगा।

अब 23 सितंबर को यस बैंक ने कहा है कि वह रीकंस्ट्रक्शन स्कीम 2022 से 3 साल का लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद निकल जाएगा। यह लॉकइन पीरियड ऐसे शेयरधारकों पर लागू है जिनके पास 75 फीसदी शेयर है। इसके अलावा यस बैंक को आरबीआई में एक कंप्लायंस सर्टिफिकेट दाखिल करना होगा जिसमें इस बात की पुष्टि करनी होगी कि उसने इस स्कीम से संबंधित सभी शर्तों को पूरा कर लिया है। इसके बाद आरबीआई इस बात का सर्टिफिकेट जारी करेगा कि बैंक ने सभी शर्तों और नियमों का पालन कर लिया है।

Forex Reserves: 7 हफ्तों से घटता जा रहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, जानिए क्यों आ रही इसमें गिरावट

बतातें चलें कि यस बैंक के रिकंस्ट्रक्शन स्कीम को CDSL और NSDL जैसी डिपॉजिटरी से इस बात की पुष्टि हासिल हो गई है कि लॉकइन पीरियड में चल रहे शेयर 13 मार्च 2023 को लॉक इन से बाहर हो जाएंगे। डिपॉजिटरीज की ऑटोमेटेट सिस्टम के जरिए 12 मार्च 2023 को इन शेयरों का लॉकइन पीरियड स्वत: ही समाप्त घोषित कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें