Wipro Headcount in Q1: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के लिए जून तिमाही मिली-जुली रही। हालांकि हेडकाउंट के मामले में इसमें छह तिमाहियों की गिरावट थम गई। जून तिमाही में कंपनी ने 337 एंप्लॉयीज जोड़े। यह ऐसे समय में आया, जब विप्रो अपने लैटरल और कैंपस हायरिंग मॉडल को फिर से एसेस कर रही है ताकि मौजूदा एंप्लॉयीज के यूटिलाइजेशन रेट को सुधारने पर फोकस किया जा सके ताकि मार्जिन बढ़े। जून 2024 तिमाही के आखिरी में विप्रो में 2,34,391 एंप्लॉयीज रहे जो पिछले साल जून तिमाही के मुकाबले 15,367 कम रही। जून 2023 तिमाही के आखिरी में विप्रो के 2,49,758 एंप्लॉयीज थे।
