स्टॉक ब्रोकर और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जीरोधा (Zerodha) ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म काइट पर 'प्राइवेसी मोड' नाम से एक नया फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रखने में मदद करेगा। साथ ही यह रियल-टाइम प्रॉफिट एंड लॉस अपडेट्स और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को छिपाकर, ओवरट्रेड करने के टेंप्टेशन को कम करने में भी मदद करेगा। ओवरट्रेडिंग से अक्सर बड़ा वित्तीय नुकसान होता है।
