Get App

जोमैटो की पेरेंट कंपनी Eternal को यूपी से मिला भारी GST डिमांड का नोटिस, फोकस में रहेगा स्टॉक

Zomato और Blinkit की पेरेंट कंपनी Eternal को यूपी टैक्स विभाग से 128 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला है। कंपनी का स्टॉक तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद ऑल टाइम हाई लेवल से लगभग 7% गिर चुका है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 19, 2025 पर 10:45 PM
जोमैटो की पेरेंट कंपनी Eternal को यूपी से मिला भारी GST डिमांड का नोटिस, फोकस में रहेगा स्टॉक
Eternal के शेयर शुक्रवार को 1.47% की गिरावट के साथ 342.75 रुपये पर बंद हुए थे।

Zomato और Blinkit का पेरेंट कंपनी Eternal को उत्तर प्रदेश टैक्स विभाग से 128 करोड़ रुपये से अधिक का GST डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें टैक्स, ब्याज और पेनल्टी शामिल हैं। ऑर्डर अप्रैल 2023 से मार्च 2024 की अवधि के लिए आउटपुट टैक्स कम देने और इनपुट टैक्स क्रेडिट ज्यादा लेने के कारण जारी किया गया है।

कंपनी ने कहा कि उसका मामला मजबूत है और वह इस ऑर्डर के खिलाफ अपील करेगी। मार्च 2025 में Zomato ने अपना नाम बदलकर Eternal रखा था।

Q2FY26 में 65 करोड़ का नेट प्रॉफिट

Eternal हाल ही में सितंबर तिमाही के नतीजों का भी ऐलान किया था। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 65 करोड़ रुपये रहा। इसके पीछे क्विक कॉमर्स बिजनेस का बड़ा योगदान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें