Get App

Zomato के शेयरों को मिला नया टारगेट, 4.5% चढ़ गया भाव, इस साल 127% का दे चुका है रिटर्न

Zomato Share Price: जोमैटो के शेयरों में आज 12 सितंबर को 4.5 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर अब अपने रिकॉर्ड हाई से बस कुछ ही कदम दूर है। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। UBS ने जोमैटो के लिए एक बार फिर से अपनी 'buy' रेटिंग दोहराई है और स्टॉक को 320 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 12:14 PM
Zomato के शेयरों को मिला नया टारगेट, 4.5% चढ़ गया भाव, इस साल 127% का दे चुका है रिटर्न
Zomato share price: JP मॉर्गन और CLSA ने भी जोमैटो का टारगेट प्राइस बढ़ाया है

Zomato Share Price: जोमैटो के शेयरों में आज 12 सितंबर को 4.5 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर अब अपने रिकॉर्ड हाई से बस कुछ ही कदम दूर है। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। UBS ने जोमैटो के लिए एक बार फिर से अपनी 'buy' रेटिंग दोहराई है और स्टॉक को 320 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। UBS ने नोट किया कि अगस्त महीने में इंडस्ट्री के वॉल्यूम में मासिक आधार पर लगभग 2.5% की बढ़ोतरी हुई।

ब्रोकरेज ने कहा कि जोमैटो और स्विगी (Swiggy) के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में भी जारी है। UBS का अनुमान है कि जोमैटो का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर करीब 7% बढ़ेगा।

जोमैटो के शेयरों में 4 सितंबर से ही तेजी आ रही, जब ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने इसका टारगेट प्राइस 208 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया। तबसे अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 16 फीसदी की तेजी आ चुकी है। JP मॉर्गन ने वित्त वर्ष 2025 से 2027 के लिए अपने अनुमान को 15 से 41 फीसदी तक बढ़ाया है और कहा कि जोमैटो ने तेजी से रिटेल कंज्यूमर बदलाव की अगुआई की है और इसका फोकस ग्राहकों की सुविधा और क्विक कॉमर्स पर है।

CLSA ने भी हाल ही में जोमैटो का टारगेट प्राइस 350 रुपये से बढ़ाकर 353 रुपये कर दिया है। ब्लिंकिट (Blinkit) की बाजार हिस्सेदारी और जोमैटो की तेजी से बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए CLSA ने इसे अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें