crotia welcome pm modi with gayatri mantra | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार, 18 जून को जगरेब में गर्मजोशी, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया, जिसमें क्रोएशियाई नागरिकों के एक समूह द्वारा ‘गायत्री मंत्रोच्चार' भी शामिल था. इससे दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध प्रदर्शित हुए. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ही क्रोएशिया पहुंचे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है. होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने मोदी का स्वागत ‘‘वंदे मातरम'' और ‘‘भारत माता की जय'' जैसे नारों के साथ किया. इस अवसर पर पारंपरिक भारतीय परिधान में नृत्य प्रस्तुति भी दी गई
अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 01:25 PM