Indigo Shares: इंडिगो एयरलाइंस की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों का भाव आज 27 मई को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत से अधिक गिर गया। यह गिरावट इस खबर के बाद आई है कि कंपनी के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने अपनी करीब 5.8 प्रतिशत हिस्सेदारी एक बड़े ब्लॉक डील में बेच दिया है। राकेश गंगवाल ने कंपनी के करीब 2.26 करोड़ शेयर बेचे हैं और इस डील की वैल्यू लगभग 11,928 करोड़ रुपये है
अपडेटेड May 27, 2025 पर 09:59 AM