Share Marketa न्यूज़

बिक रहा है YES बैंक!

प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक को लेकर आज 6 मई को एक बड़ी खबर आई। खबर है कि जापान की एक बड़ी फाइनेंशियल समूह, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने एक बार फिर से यस बैंक में अपनी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। यह खबर आते ही शेयर बाजार में यस बैंक के शेयर खरीदने की होड़ मच गई। कारोबार के दौरान इसका शेयर एक समय 9 फीसदी तक उछलकर 19.44 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि बाद में कारोबार बढ़ने के समय यह उछाल थोड़ी कम हुआ और कारोबार के अंत में यस बैंक का शेयर 1.41 फीसदी बढ़कर 17.98 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यस बैंक को लेकर यह पूरी डील क्या है, यस बैंक में कौन-कौन सी कंपनियां अपनी हिस्सेदारी बेचनी चाह रही है और इस पूरे मामले पर यस बैंक का क्या कहना है, आइए जानते हैं

अपडेटेड May 06, 2025 पर 10:13 PM

मल्टीमीडिया

शेयर ने 6 महीने में पैसा किया तीन गुना, कल भी रहेगी तेजी!

Raymond के शेयर का प्राइस इस साल 16 मार्च को 351.85 रुपये है। आज प्राइस 1,078 रुपये चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर आपने छह महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 21:19