अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) दोनों ने फरवरी के लिए अपनी गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिये हैं। फरवरी में दोनों कंपनियों की गाड़ियों की कुल बिक्री में सालाना आधार पर बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मारुति ने पिछली फरवरी के 1.64 लाख गाड़ियों की तुलना में अबकी बार 1.72 लाख गाड़ियां बेची। इस तरह मारुति की गाड़ियों की बिक्री में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत का इजाफा नजर आया। फरवरी में सालाना आधार पर कंपनी का एक्सपोर्ट 28.36% घटकर 17,207 गाड़ियां रहा। वहीं अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) की फरवरी में कंपनी की गाड़ियों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 18,571 गाड़ियां रही। अशोक लीलैंड की एलसीवी की बिक्री में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत का बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं फरवरी में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1376 गाड़ियों से घटकर 1003 गाड़ियां रहा।
