Get App

August Auto Sales | अगस्त में Bajaj Auto की कुल बिक्री 8% बढ़ी, एक्सपोर्ट में आई 28% की गिरावट

अगस्त 2022 में बजाज ऑटो की थ्री व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 31 फीसदी घटकर 45,970 यूनिट पर रही है जो कि अगस्त 2021 में 34,960 यूनिट पर रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 1:50 PM
August Auto Sales | अगस्त में Bajaj Auto की कुल बिक्री 8% बढ़ी, एक्सपोर्ट में आई 28% की गिरावट
अगस्त 2022 में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 3.55 लाख यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 3.38 लाख यूनिट रही थी।

Bajaj Auto ने अगस्त महीने के ऑटो बिक्री आंकड़ें जारी कर दिए है। इस अवधि के कंपनी के बिक्री आंकड़ें उम्मीद से बेहतर रहे है। कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 4.01 लाख वाहन बेचे है जबकि अगस्त 2021 में कंपनी ने 3.73 लाख वाहन बेचे थे। अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि अगस्त महीने में कंपनी की कुल बिक्री 3.6 लाख यूनिट रहेगी।

अगस्त 2022 में Bajaj Auto की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़त के साथ 2.56 लाख यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 1.72 लाख यूनिट रही थी।

अगस्त 2022 में Bajaj Auto को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 28 फीसदी घटकर 1.44 लाख यूनिट रहा है। जबकि अगस्त 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 2 लाख यूनिट का रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें