Electric Vehicle Charging: दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Electric Vehicle) रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में अब फ्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। जी हां, दिल्लीवाले एक जून से राजधानी के 40 से अधिक पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अपनी इलेक्ट्रिक वाहन गाड़ियां मुफ्त में चार्ज कर सकेंगे।
