देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1 जुलाई को अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। जून महीने में कंपनी की कुल बिक्री 54,096 यूनिट रही है। बता दें नोमुरा ने इस अवधि में कंपनी की कुल 54,300 यूनिट रहने का अनुमान लगाया था। वहीं साल 2021 के जून महीने में कंपनी की कुल बिक्री 32,964 यूनिट रही थी।
