Get App

Maruti Suzuki Jimny 12.74 लाख रुपए में लॉन्च, डिलीवरी शुरू, Thar को देगी टक्कर

Maruti Suzuki ने भारत में Jimny एसयूवी को 12.74 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कार का टॉप वेरिएंट 15.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। मारुति सुजुकी जिम्नी की मेन राइवल महिंद्रा #Thar एसयूवी है। ऑटो एक्सपो-2023 के दौरान 12 जनवरी को मारुति ने जिम्नी को पहली बार इंडियन मार्केट में 7 कलर्स और अल्फा-जीटा 2 वैरिएंट्स के साथ पेश किया था

Akhileshअपडेटेड Jun 07, 2023 पर 2:47 PM
Maruti Suzuki Jimny 12.74 लाख रुपए में लॉन्च, डिलीवरी शुरू, Thar को देगी टक्कर
Maruti Suzuki Jimny: लॉन्चिंग के साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आखिरकार अपनी नई लाइफस्टाइल एसयूवी Maruti Jimny को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। इस SUV को बीते ऑटो एक्सपो में पहली बार देश के सामने पेश किया गया था। Maruti Suzuki Jimny की डिलीवरी भी 7 जून से शुरू हो चुकी है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी। मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में 12.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर ऑल-न्यू जिम्नी ऑफ-रोडर लॉन्च किया है। Jimny का टॉप वैरिएंट 15.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Jimny को मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ Zeta और Alpha नामक दो ग्रेड में पेश किया गया है। मारुति सुजुकी जिम्नी की मेन राइवल Mahindra Thar SUV है। इसके अलावा, इसे 4WD मार्केट में फोर्स गुरखा से भी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, जिम्नी इंटरनेशनल मार्केट में काफी साल से मौजूद है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Jimny के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। भारतीय मार्केट में जिम्नी का 4 व्हील ड्राइव और 5 डोर वर्जन लाया गया है। जिम्नी में 1.5-लीटर K-सीरीज नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,000 RPM पर 104 bhp का पावर और 4,000 RPM पर 134 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें