Get App

SIAM DATA: अगस्त में चिप सप्लाई सुधरी, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 21% बढ़ी

सियाम ने यह भी बताया है कि अगस्त महीने में पैसेंजर कार की होलसेल सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 1,33,477 यूनिट रही है। जो कि अगस्त 2021 में 1,08,508 यूनिट रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 1:59 PM
SIAM DATA: अगस्त में चिप सप्लाई सुधरी, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 21% बढ़ी
सियाम द्वारा जारी ताजे आंकड़ों के अगस्त 2021 में ऑटो कंपनियों ने पैसेंजर व्हीलक के 2,81,210 लाख यूनिट डिस्पेच किए है जबकि 2021 के अगस्त महीने में ऑटो कंपनियों ने 2,32,224 यूनिट पैसेंजर व्हीकल डिस्पेच किए थे।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में ऑटो सेक्टर को सेमी कंडक्टर की सप्लाई की समस्या से भी राहत मिली है। इसके अलावा बढ़ती फेस्टिव डिमांड से भी ऑटो सेक्टर को फायदा हुआ है।

सियाम द्वारा जारी ताजे आंकड़ों के अगस्त 2021 में ऑटो कंपनियों ने पैसेंजर व्हीलक के 2,81,210 लाख यूनिट डिस्पेच किए है जबकि 2021 के अगस्त महीने में ऑटो कंपनियों ने 2,32,224 यूनिट पैसेंजर व्हीकल डिस्पेच किए थे।

सियाम ने यह भी बताया है कि अगस्त महीने में पैसेंजर कार की होलसेल सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 1,33,477 यूनिट रही है। जो कि अगस्त 2021 में 1,08,508 यूनिट रही थी। सियाम के मुताबिक अगस्त में यूटिलिटी व्हीकल की थोक बिक्री सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 1,35,497 लाख यूनिट रही है जबकि अगस्त 2021 में ऑटो कंपनियों ने 1,12,863 यूटिलिटी व्हीकल बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें