Elon Musk's Big Plan: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क की भारत के लिए बड़ी योजना है। मस्क की योजना इस साल अप्रैल तक भारत में खुदरा कारोबार शुरू करने की है। इसके अलावा 25 हजार डॉलर से कम यानी करीब 21 लाख रुपये के इलेक्ट्रिक वेईकल (EV) लॉन्च करने और इसे बर्लिन से आयात कर भारत में बेचने की भी योजना है। सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। कंपनी ने रिटेल ऑपरेशंस के लिए भारत में जगहों की पहचान भी कर ली है। फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी टेस्ला की नजर भारत सरकार पर है कि वह ड्यूटी को लेकर क्या फैसले लेते हैं।
