जब आप किसी को ईमेल भेजते हैं तो दूसरा व्यक्ति चाहे किसी भी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल कर रहा हो आपका ईमेल उसके पास पहुंच जाता है। आपका ईमेल जीमेल का हो सकता है तो दूसरे व्यक्ति का ईमेल माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक या एपल या आईक्लाउड का हो सकता है। इसी तरह दूसरी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति भी आपको ईमेल भेज सकता है। यहां तक कि थर्ड पार्टी ईमेल ऐप्स भी होते हैं जो यूजर्स ईमेल भेजने या रिसीव करने की सुविधा देते हैं। इसी तरह 15 साल पहले आप गूगल टॉक या एमएसएन मैसेंजर जैसे इंस्टैंट मैसेंजर सर्विसेज पर Pidgin, Adium और Tillian जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए अपने दोस्त से कम्युनिकेट कर सकते थे।
