Get App

Flipkart Year End Sale पर स्मार्टफोन हुए सस्ते, मिल रही है बंपर छूट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इन दिनों बंपर छूट मिल रही है। यूजर्स बेहतरीन डिस्काउंट के साथ सस्ते में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 12:39 PM
Flipkart Year End Sale पर स्मार्टफोन हुए सस्ते, मिल रही है बंपर छूट, जानिए कैसे उठाएं फायदा
Flipkart का Amazing Offer, सस्ते में खरीदें फोन

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Year End Sale चल रही है। यह सेल 30 दिसंबर तक चलेगी। यानी कल सेल का आखिरी दिन रहेगा। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस दौरान टॉप मोबाइल डील्स के बारे में बता रहे हैं।

डिस्काउंट पर मिलने वाले स्मार्टफोन में Poco F3 GT, iPhone 12 mini, iPhone 12, Realme 8i, Redmi 9i, Realme Narzo 50A, Poco C31, Realme GT Master Edition, iPhone SE और Moto G60 बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ये स्मार्टफोन कितने रुपये में मिलेंगे?

Apple iPhone 12 Mini 64GB को इस सेल में सिर्फ 41,199 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इसके 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को 55,199 रुपये और 65,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Flipkart Sale: iPhone 12 मिनी, मोटोरोला G60 समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिल रही है बंपर छूट, देखिए पूरी डिटेल

Poco X3 Pro 6GB स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, अभी ये आउट ऑफ स्टॉक है, लेकिन जल्द इसके स्टॉक में लौटने की उम्मीद है। इसके 8GB मॉडल को 20,999 रुपये में मुहैया कराया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें