Get App

Google Chrome Logo: 8 साल बाद गूगल क्रोम ने चेंज किया अपना लोगो, जानिए वजह

Google Chrome Logo: गूगल क्रोम के नए लोगो में भी पहले की तरह तीन रंग लाल, पीला और हरा ही हैं, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 2:39 PM
Google Chrome Logo: 8 साल बाद गूगल क्रोम ने चेंज किया अपना लोगो, जानिए वजह
देखिए गूगल क्रोम में कब-कब हुए बदलाव

Google Chrome Logo: कहते हैं न, बदलाव ही प्रकृति का नियम है। इससे जानवर, इंसान, धरती क्या टेक्नोलॉजी भी अछूती नहीं है। ऐसा ही एक बदलाव Google Chrome पर दिखने जा रहा है। सर्च इंजन गूगल क्रोम अब आपको नए अवतार में नजर आएगा। कंपनी ने गूगल क्रोम का लोगो बदल दिया है। इससे पहले 2014 में गूगल क्रोम का मेकओवर हुआ था। गूगल क्रोम के नए लोगो में भी पहले की तरह तीन रंग लाल, पीला और हरा ही हैं, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है।

नए अपडेट में डिजाइन में अंतर जरूर आ गया है। क्रोम के लोगो में हर रंग के बीच के बॉर्डर के शैडो के बजाय फ्लैट किया गया है। अब आपको क्रोम में तीन रंग लाल, पीला और हरा के साथ बार्डर शेडो नजर नहीं आएगा। इसके साथ ही कलर्स अब डार्क रूप में दिखाई देंगे और ब्लू सर्कल बड़ा दिखाई देगा।

जानिए क्यों हुआ बदलाव

दरअसल क्रोम का पुराना लोगो ChromeOS समेत कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक जैसा नहीं दिख रहा था जिसके बाद यह बदलाव किया गया है। ChromeOS पर लोगो अन्य ऐप्स के आइकन के मुकाबले ज्यादा कलरफुल दिख रहा था, वहीं macOS पर लोगो एक छोटे शैडो के साथ दिख रहा था। टीम ने इसे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए खासतौर पर बनाया है, जिसका मतलब है कि यह अन्य आइकन के मुकाबले अधिक रंगीन दिखाई देगा। गूगल क्रोम के नए लोगो को डेवलपर वर्जन पर देखा जा सकता है, हालांकि अन्य यूजर्स के लिए भी इसका अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें