Get App

iPhone 14 नए येलो कलर के वैरिएंट में होगा लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल

एप्पल आईफोन जल्द ही एक नए कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए अवेलबल होने वाला है। एप्पल अपने आईफोन सीरीज iPhone 14 को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन 14 को यलो कलर के वेरिएंट में ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। बीते साल कंपनी ने iPhone 13 सीरीज को ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया था। इसके अलावा आईफोन 12 को भी पर्पल कलर में पेश किया जा चुका है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 8:05 AM
iPhone 14 नए येलो कलर के वैरिएंट में होगा लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल
iPhone 14 नए यलो कलर के वैरिएंट में होगा लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल

एप्पल आईफोन (Apple iPhone) के दीवानों के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर है। दरअसल एप्पल आईफोन जल्द ही एक नए कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए अवेलबल होने वाला है। एप्पल अपने आईफोन सीरीज iPhone 14 को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। एक चीनी वेबसाइट की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक आने वाले वक्त में एप्पल आईफोन नए कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए पेश किया जा सकता है।

किस नए कलर में पेश होगा iPhone

चीनी वेबसाइट पर शेयर की गई इमेज और जानकारी के मुताबिक iPhone के येलो कलर के ऑप्शन में ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple की पीआर टीम इसके लिए मीडिया ब्रीफिंग की भी प्लानिंग कर रही है। यह मीडिया ब्रीफिंग नए कलर वेरिएंट के मद्देनजर की जाएगी। यलो कलर के साथ आईफोन 14 की लॉन्चिंग इस साल के बीच में की जा सकती है। बता दें कि बीते साल कंपनी ने iPhone 13 सीरीज को ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया था। इसके अलावा आईफोन 12 को भी पर्पल कलर में पेश किया जा चुका है।

Moto G73 5G स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत समेत पूरी डिटेल

इन कलर वेरियंट के साथ आता है iPhone 14

सब समाचार

+ और भी पढ़ें